मुंबई । ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का धमाकेदार आगाज हो गया है। रोहित शेट्टी अपने दमदार अंदाज से शो रोचक बनाए हुए हैं। पहले हफ्ते निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद अब बाकी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला है। खतरों के खिलाड़ी में पहली बार कंटेस्टेंट को एक खास पॉवर दी गई है। इसके लिए उन्हें स्टंट में जीतना था।

बताया क्या मिलेगी पावर
रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्हें ‘के’ मेडल जीतने के बाद एक पॉवर मिलेगी जिसका फायदा उन्हें आगे आने वाले स्टंट में मिलेगा और वह उस स्टंट को करने से मना कर सकते हैं। ‘के’ मेडल के लिए हुए टास्क में सबसे पहले आस्था गिल और राहुल वैद्य के बीच मुकाबला हुआ। दोनों को एक पिंजड़े में बंद कर दिया गया और बाहर कई शेर छोड़ दिए गए। उन्हें पिंजड़े से एक रॉड की मदद से जमीन पर रखे डिस्क उठाने थे। इस टास्क में आस्था विजेता रहीं।

एक सेकेंड से चूके अभिनव शुक्ला
अगले टास्क में अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला और वरुण सूद के बीच मुकाबला हुआ। उनकी गाड़ी से जुड़ी रोहित शेट्टी की गाड़ी थी। कंटेस्टेंट को चलती गाड़ी से चढ़ते हुए सामने लगे बॉक्स को अलग करना था जिससे रोहित शेट्टी की गाड़ी उनकी गाड़ी से अलग हो जाए। वरुण सूद इस टास्क को नहीं कर पाए। अभिनव शुक्ला महज एक सेकेंड से पीछे रह गए। इस तरह टास्क को अर्जुन बिजलानी जीत गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *