ग्वालियर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण सिंह ने खण्ड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) टीकमसिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीआरसीसी का निलंबन भिण्ड शहर में अटेर रोड पर स्थित चाइल्ड केयर एकेडमी प्राइमरी/मिडिल स्कूल की मान्यता प्रदान किए जाने के लिए शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए अनुशंसा किए जाने जाने को लेकर किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड को भी स्कूल की मान्यता समाप्ति के लिए कहा गया।
सीईओ प्रवीण सिंह ने आज जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड को लिखे गए पत्र में कहा है कि उक्त स्कूल को मान्यता के लिए अनुशंसा किए जाने में निर्धारित मापदण्डों को नजर अंदाज किया गया है। निलंबन काल में बीआरसीसी का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटेर रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी से जिले के सभी अशासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शासन के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार व्यवस्थाऐं हैं या नहीं इस संबंध में जानकारी मांगी गई हैं। बीआरसीसी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निर्धारित मापदण्ड अनुसार परीक्षण एवं भौतिक सत्यापन मय फोटोग्रास एवं वीडियो सीडी के साथ एक पखवाडे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
