ग्वालियर। भिण्ड जिले के रौन थाना पुलिस ने अपनी सहेली को बुलाकर अपने दो प्रेमियों से सामूहिक दुष्कर्म कराने वाली युवती को पुलिस ने गिरतार कर बाल न्यायालय में पेश किया जहां से मजिस्टेªट ने उसे विदिशा के बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अवनीश बंसल ने आज यहां बताया कि भिण्ड जिले के रौन थाना क्षेत्र के ग्राम तुलाकापुरा निवासी 16 वर्षीय युवती के गांव के ही दो प्रेमी युवक थे। उक्त युवती के दोनों से अनैतिक रिश्ते भी थे। दोनों युवको का मन गांव की ही एक अन्य नाबालिंग युवती पर आ गया, जो उन दोनों युवकों की प्रेमिका की सहेली थी। दोनों युवकों ने अपनी प्रेमिका पर दबाव बनाया कि वह अपनी सहेली को किसी बहाने अपने पास बुला ले। प्रेमिका ने अपने दोनों प्रेमियों की बात मान ली।
16 जनवरी को दोनों युवकों की प्रेमिका ने अपनी सहेली को शाम को गांव के बाहर शौच के लिए जाने के लिए अपने घर बुलाया। दोनों सहेली गांव के बाहर शौच के लिए गई तो युवती ने अपने दोनों प्रेमियों को मोबाईल फोन कर के वहां बुला लिया और अपनी मौजूदगी में ही दोनों युवकों से उसके साथ जबरन कुकर्म कराया।
पीडित युवती की रिपोर्ट पर उसका मेडीकल कराने के बाद दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर उनको गिरतार कर लिया गया। भिण्ड न्यायालय में पीडित युवती ने दर्ज कराए बयानों में उसने बताया कि उसके साथ कुकर्म अपने दोनों प्रेमियों से उसकी ही सहेली ने कराया था। न्यायालय के आदेश पर रौन थाना पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच की तो घटना सही पाई गई। आरोपी युवती व दोनों प्रेमियों के मोबाईल कॉल डिटेल निकलवाए गए तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। कल आरोपी युवती को गिरतार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे विदिशा बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।
इस मामले में पीडिता व तीनों आरोपी सभी नाबालिंग है।
