ग्वालियर। भिण्ड जिले के औघेगिक क्षेत्र मालनपुर में एक मजदूर ने केडबरी फैक्ट्री परिसर में स्थित वेयर हाउस हॉल में कल रात्रि ािक 2 बजे के करीवन फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र व दो पुत्रियों को छोड गया है।
गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रवीण अष्ठाना ने आज बताया कि मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुमानपुरा निवासी रामसिंह गौड 42 वर्ष ने कल रात्रि अपने साथी अवधेश भदौरिया के साथ चाय पी थी और वह केडवरी फैक्ट्ररी में स्थित वेयर हाउस में गया और गले में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
घटना की जानकारी मिलने पर गोहद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डीके शर्मा, एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना, तहसीलदार दिनेश पाण्डे, केडबरी फैक्ट्ररी के जीएम समीर सेठी, अमित भार्गव, चेतन चौहान ने मिलकर बातचीत कर मृतक मजदूर रामसिंह की पत्नी राजकुमारी को आजीवन 2 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। मृतक का पुत्र संजय जो दो साल से उक्त फैक्ट्ररी में मजदूरी करता है उसे नियमित करने की कार्यवाही की जाएगी। मृतक की दो पुत्रियों निशा व प्रियंका की शादी के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए की एफडीआर बनवाकर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *