ग्वालियर। भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर टैªक्टर-बाइक में टक्कर हो जाने से एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। आरक्षक अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आ रहा था।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डीएस वैस ने आज बताया कि भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा निवासी सोमेन्द्र सिंह भदौरिया 28 वर्ष जो उत्तरप्रदेश के सीतापुर थाने में आरक्षक था। कल शाम को वह बाइक से अपने साथी पुलिस आरक्षक अभिषेक त्रिवेदी 30 वर्ष के साथ बाइक से ग्वालियर में अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आ रहे थे। कि फूप में सेलटेक्स बैरियर के पास बाइक टेªक्टर से टकरा जाने से पुलिस आरक्षक सोमेंन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका साथी आरक्षक अभिषेक त्रिवेदी गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उसे ग्वालियर भर्ती कराया गया है।
सोमेन्द्र वर्ष 2005 में उत्तरप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह इन दिनों सीतापुर में पदस्थ थे। सोमेन्द्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी तीन साल पहले आरती से हुई थी। मृतक के 2 साल की एक बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *