भोपाल ! छोला मंदिर इलाके में चार लोगों द्वारा अपनी रिश्तेदार किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता अनाथ है और कल्याण नगर में अकेली रहती थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने माता पिता की मौत के बाद अकेली कल्याण नगर में रहती है। उसकी एक बडी बहन है जो शादीशुदा है उसका खर्चा उठाती है। वहीं मौसा राजा सलामतपुर में रहते हैं, जिनका बैटा शानू किशोरी को शादी का झांसा देकर गत पांच मार्च को अपने घर सलामतपुर ले आया था। वहां पर मौसा राजा ने शानू मंसूरी, मामा सलीम और कालू के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद शानू ने किशोरी से शादी करने के लिए मना कर दिया। इस पर पीडता ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज की। महिला आयोग के अदेश पर छोला थाना पुलिस ने अरोपियों पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तालश शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *