भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, पत्नी साधना सिंह के साथ कल देर शाम रावतपुरा धाम पहुंचे हैं। रावतपुरा सरकार श्रीश्री 1008 रविशंकर महाराज ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को विशेष पूजा अर्चना करवाई। पूजा के बाद मुख्यमंत्री संगीतमय सुंदरकांड के पाठ में शामिल हुए हैं।
रात 12 बजे तक मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी यहां विशेष हवन किया। यहां उनके साथ सहकारिता मंत्री डा. अरविंद सिंह भदौरिया, सांसद संध्या राय, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, बीज निगम उपाध्यक्ष डा. राजकुमार कुशवाह उनके साथ सुंदरकांड के पाठ में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कल देर शाम करीब सवा पांच बजे रावतपुरा धाम पहुंचे। धाम में रावतपुरा सरकार श्रीश्री 1008 रविशंकर महाराज ने पूजा हाल में सुंदरकांड का पाठ करवाया। पाठ के दौरान ही हवन किया गया है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह ने श्री रावतपुरा सरकार के दर्शन कर बल, बुद्धि और विद्या प्राप्त करने की प्रेरणा देने वाले, क्लेश, विकार और संकट दूर करने वाले हनुमान जी से प्रदेश की जनता की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
