जबलपुर। मध्यप्रदेश में मानव तस्करी पूरी तरह से प्रतिबंधित होने के बाबजूद जबलपुर शहर में यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है। गरीब लड़कियों को काम का लालच देकर उन्हें शहर से बाहर ले जाकर गलत काम कराया जा रहा है। मानव तस्करी के एक मामले में मदन-महल पुलिस ने शहर की 4 लड़कियों को नेपाल बार्डर से बरामद किया है। 4 लड़कियों को वेटर का काम कराने की बहाने आरोपी अपने साथ ले गए थे लेकिन वहां लेकर जाकर उनसे शादी-पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाना लगा। यहीं नहीं डांस नहीं करने वाली लड़कियों को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। इस प्रकरण में मदनमहल पुलिस 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार है।
मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार गेट नंबर 4 के पास रहने वाले शनि सोंधिया और उनकी पत्नी विधि सांेधिया कुछ माह पूर्व 4 लड़कियों को अपने साथ वेटर का काम कराने के बहाने अपने साथ इलाहाबाद ले गए लेकिन वहां उनसे वेटर का काम कराने की वजाय शादी-पार्टियों मंे अश्लील डांस कराया जाना लगा। इस काम को नहीं करने वाली लड़कियों को प्रताड़ित किया जाना लगा। इन्हीं लड़कियों में एक ने संपर्क किया और बताया कि वह नेपाल बार्डर के पास मोतीहारी क्षेत्र में है।
मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एक टीम गठित की गई और नेपाल बार्डर मोतीहारी क्षेत्र भेजी गई। टीम ने दबिश देते हुए मौके से शनी सोंधिया निवासी गेट नं. 4 थाना मदनमहल । निधी सोंधिया पति शनि सोंधिया। पिंटू कुमार ठाकुर निवासी बनौली थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया जबकि राम सागर उर्फ महेश्वर शर्मा निवासी मोतिहारी बिहार और लवकुश कुमार राय मौके से फरार हो गए।