भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा के उपचुनाव संपन्न होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे द्वारा ईवीएम में गडबडी की आशंका जताई जा रही है। अचानक कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे अपने समर्थकों के साथ कल देर रात्रि को शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रुम का जायजा लेने पहुंच गए। और स्ट्रांग रुम के बाहर रतजगा करने की मांग की। कटारे ने भिण्ड जिला प्रशासन से स्ट्रांग रुम सहित आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने और उसकी वीडियो रिकर्ॉिडंग सार्वजनिक करने की मांग की। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर वी किरण गोपाल ने निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर व्यवस्था करने की बात कही।
अटेर उपचुनाव संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एमजेएस महाविद्यालय के कमरा नम्बर 23 में ईवीएम मशीन को रखा गया है। यहां बनाए गए स्ट्रांग रुम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को लगाया गया है। जिनके द्वारा गणना होने तक यहां पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा की जा रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने कल देर रात्रि को शासकीय एमजेएस महाविद्यालय पहुंच कर स्ट्रांग रुम के बाहर निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद मिले रिटर्निंग अधिकारी अनिल बनवारिया से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कहा कि स्ट्रांग रुम में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कीने की मांग रखी। इसके साथ ही स्ट्रांग रुम की निगरानी करने के लिए अपने समर्थकों को बिठाए जाए की मांग की। लेकिन रिटर्निंग अधिकारी बनवारिया ने चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार काम करने की बात कही। कटारे के शासकीय एमजेएस महाविद्यालय पहुंचने की जानकारी जैसे ही कलेक्टर वी किरण गोपाल को दी गई वह भी पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे की मांग को प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को मोबाईल से पूरी जानकारी दी। कलेक्टर ने प्रदेश के अधिकारियों से बात कर सीसीटीवी कैमरा लगाने और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग स्वीकार कर ली।
कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने स्ट्रा्रग रुम का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे है। प्रशासन ईवीएम मशीनों में भी गडबडी करा सकता है। स्ट्रांग रुम की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी मतदान के दिन भी सरकार के दबाव में था और आज भी दबाव में है। प्रशासन ईवीएम मशीनों में भी गडबडी करा सकता हैं प्रशासन से लंबी बहस के बाद एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रुम के बाहर 24 घण्टे रुकने की अनुमति दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं भिण्ड कलेक्टर वी किरण गोपाल ने कहा है कि ईवीएम मशीनों को पूरी सुरक्षा में रक्षा गया हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी स्ट्रांग रुम की सुरक्षा कर रही है। मतगणना होने तक ईवीएम की पूरी सुरक्षा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *