चुनावी साल में मध्यप्रदेश में बादलों का दौर जारी है। पहले आईएएस और आईपीएस के बाद अब मुख्य नगरपलिका अधिकारियों के थोक में तबादले किए गए हैं । अब मध्यप्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है. राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है. जिसमें 17 अधिकारी इधर से उधर किए गए है. देखिए नगरीय प्रशासन विभाग के सीएमओ की तबादला सूची.

 बता दें कि कई मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की राज्य शासन को शिकायत मिली थी साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग में यह तबादले किए हैं सूत्र बताते हैं कि इस तबादला लिस्ट जारी होने के बाद कई अधिकारी अपने तबादलों को निरस्त कराने के लिए भोपाल में डेरा डाले हुए हैं। लिहाजा देखना होगा कि क्या इन अधिकारियों के तबादलों में रोक लगेगी या परिवर्तन होगा यह आने वाले समय में स्पष्ट हो जाएगा।