मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं और फैंस को भी उनके बच्चे का इंतजार है। साल 2022 आलिया भट्ट के लिए लकी साबित हुआ है क्योंकि इस साल रिलीज हुईं उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है इसके साथ ही आलिया ने इस साल ही 14 अप्रैल को एक्टर रणबीर कपूर संग ब्याह भी रचाया है। जिसके बाद से आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट नवंबर के महीने में खुशखबरी सुना सकती हैं। हालांकि अब तक आलिया की ड्यू डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया 20 से 30 नवंबर के बीच बच्चे को जन्म दे सकती हैं। बता दें कि नवंबर के महीने में ही आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट का भी जन्मदिन 28 नवंबर को होता है। अब आलिया के बच्चे का जन्म भी इसी डेट के आस-पास होने की उम्मीद है।