वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में काम कर रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पांच लोगों को गिराफ्तार किया गया है। एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के प्रीतम कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चलाए जाने की सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया।

फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलता था नेटवर्क
उन्होंने बताया कि यह पूरा नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था। ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और आनलाइन बुकिंग हो रही थी। ग्राहकों का आना-जाना निर्धारित समय से होता था। रैकेट के राजफाश के लिए पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम ने रात में छापा मारा।

नेटवर्क संचालक भी गिरफ्तार
मौके तीन युवतियों के साथ आजाद व पंकज चौबे नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य संचालक मनीष दीक्षित को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान एडीसीपी वरुणा जोन नीतू भी मौके पर पहुंची थीं। पुलिस सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच कर रही है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस टीम
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है इससे जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि स्पा संचालन में कुछ प्रभावशाली व राजनीति से जुड़े लोग हैं, उनके काल डिटले निकाले जा रहे हैं। जल्द ही वे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।