इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके की दिग्विजय मल्टी में रहने वाले बीमारी से परेशान एक युवक द्वारा बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली, परिजनों ने पुलिस द्वारा देर रात पिटाई से आहत होकर आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

दरअसल तृप्ति परिसर मे दिग्विजय मल्टी निवासी राजा मल्टी के नीचे टहल रहा था। तभी हाउसिंग चौकीदार ने उसे टोका और उसी दौरान मौक़े पर पुलिस कर्मी पहुँचे। एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद वह डर से ऊपर पहुँचा और पाँचवी मंज़िल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि बुधवार गुरूवार दरमियानी रात 3 बजे राज पिता मनोज जो कि मानसिक रूप से बीमार था उसे साँस लेने में तक़लीफ होने की बीमारी थी और अधिक गर्मी होने के कारण वह बिल्डिंग में देर रात नीचे टहल रहा था तभी सोसायटी के गार्ड ने सोसायटी में हंगामा होने की शिकायत पुलिस और 112 पर की थी जिसके बाद पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची इस बीच पुलिसकर्मियों ने उसे समझकर रवाना किया लेकिन उसने मल्टी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

वहीं परिजनों के अनुसार वह दिमाग़ी रूप से कमज़ोर था उसका इलाज चल रहा था। मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस वालों से जब उसका सामना हुआ तो वह घबरा भी गया था उसी दौरान उसने बहस कर ली, क्योंकि वह दिमाग़ी रूप से कमज़ोर था। परिजनों ने पुलिस कर्मियों को सब बताया था उसके बाद राज ने पुलिस कर्मियों से माफ़ी माँगी और उसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वह घर पहुँचा और पुलिस के नाम से परिजनों के सामने घबराने लगा उसी दौरान रात को 3 बजे उसने पाँचवी मंज़िल पर पहुंचकर छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।