बॉलीवुड एक्टर्स अपने अफेयर्स और रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि उनका फेवरेट एक्टर किसे डेट कर रहा है. फिलहाल स्टार किड्स ने भी अपने अफेयर की बातों से सबका खूब ध्यान खींचा है. अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अगस्त्य सुहाना को फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं.
तानिया शेट्टी के बर्थडे पर पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में सुहाना खान, आर्यन खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, निर्वान खान, अंजलि धवन शामिल हुए. इस पार्टी से सुहाना और अगस्त्य का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में सुहाना पार्टी से बाहर आती हैं. उनके साथ तान्या, अहान शेट्टी और अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं. अगस्त्य ने सुहाना को कार तक ड्रॉप किया. कार का दरवाजा बंद करते हैं और फिर उन्हें फ्लाइंग किस देते है. उनके इस वीडियो को देखने के बाद उनके अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ ली है.
जोया अख्तर की फिल्म ”द आर्चीज” की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है. फिल्म के लिए रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में कई कलाकार शामिल हुए. फिल्म में सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी हैं. यह तीनों स्टारकिड्स की पहली फिल्म होगी.
