सागर। लोकायुक्त पुलिस सागर ने कृषि उपज मंडी सागर में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को 50 हजार रुपाए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कृषि विस्तार अधिकारी ने एक कृषि दवा व्यापारी  के लायसेंस रिन्युवल को लेकर रिश्वत ली थी।

एक दिन बाद था रिटायरमेंट 

लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी संजय जैन ने बताया कि फरियादी की गल्ला सब्जी मंडी में कृषि दवाओं की दुकान है। व्यापारी सुनील कुमार जैन ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत की थी कि कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन पिता शिखरचंद जैन निवासी बाहुबली कालोनी सागर ने उसकी दुकान के लायसेंस के नवीनीकरण और मक्का की जांच रिपोर्ट उसके पक्ष में करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। फरियादी 10 हजार रुपए पहले दे चुका था।

लोकायुक्त पुलिस ने  शिकायत की जांच के बाद आज टीम ने सब्जी मंडी में फरियादी सुनील जैन की दुकान पर अधिकारी संतोष जैन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि रिश्वतखोर अधिकारी का एक दिन बाद रिटायरमेंट था। टीम ने डीएसपी संजय जैन, निरीक्षक के पी एस बेन सहित स्टाफ शामिल रहा।