ग्वालियर। श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं ऑटोमोबाइल व्यापारियों ने ग्वालियर मेला के ऑटोमोबाइल सेक्टर में राज्य शासन द्वारा आरटीओ टैक्स में पचास प्रतिशत छूट दिए जाने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमन्त्री  शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के परिवहन  मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एवं एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का ह्दय से आभार व्यक्त किया है।  ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, उमेश उप्पल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल पुनियानी, उमेश उप्पल, भाजपा नेता आशीष प्रताप सिंह राठौर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मेला ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स छूट दिए जाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह, प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं ऑटोमोबाइल व्यापारियों ने कई बार ज्ञापन, मांगपत्र भेंटकर मेला में आरटीओ टैक्स तत्काल छूट दिए जाने का आदेश जारी करने का आग्रह किया था। मेला व्यापारी संघ को अपने इस संघर्ष पूर्ण अभियान में सफलता मिली है।मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अनिल पुनियानी ने वरिष्ठ नेताओं को भेजे धन्यवाद पत्र में कहा कि महान सिंधिया शासकों द्वारा करीब सवा सौ वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला आज राष्ट्रीय स्तर पर गौरवशाली स्थान अर्जित कर चुका है। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने महान पूर्वजों द्वारा स्थापित ग्वालियर मेला को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुप्रतिष्ठित करने एवं इसे उतरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसित करने के लिए प्रयासरत हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत एवं सिलावट के अथक प्रयास से ही विगत एक दशक से ग्वालियर मेला के ऑटोमोबाइल सेक्टर को वाहनों की खरीद फरोख्त पर आरटीओ टैक्स पर छूट दी जाती रही है। कोरोना महामारी के चलते विगत दो वर्ष से ग्वालियर मेला का आयोजन नहीं हो सका था। इसलिए आर्थिक मंदी को झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर एवं अन्य मेला व्यापारियों को बूस्टर देने के लिए इस वर्ष मेला के ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स में अधिकाधिक छूट दिया जाना अत्यावश्यक था। यह हर्ष एवं संतोष की बात है कि राज्य शासन ने मेला व्यापारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एवं शासन के प्रति अपेक्षाओं को समझते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स में छूट दिए जाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। श्री सिंधिया, शिवराज सिंह, गोविंद सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में महेन्द्र भदकारिया, महेश मुदगल, अनिल पुनियानी, उमेश उप्पल, अरुण कैन, आशीष प्रताप सिंह राठौर, कल्ली पंडित, राजेंद्र भादौरिया , बब्बन सेंगर, अनुज सिंह, सुरेश हिरयानी, ऑटोमोबाइल सेक्टर के हरिकांत समाधीया, मुकेश अग्रवाल, श्याम गुप्ता, कुलज़िन्दर सिंह, भरत नागपाल, अभिजीत अत्रे, उमेश गुप्ता, ललित अग्रवाल, संतोष उपाध्याय, राजू कँसाना, विनोद तिवारी, देवेंद्र गुप्ता प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना के नाम पर मेला व्यापारियों के साथ विगत वर्ष जैसा छलावा इस बार नहीं हो। जैसे विगत वर्ष दुकानों के किराए को आगामी वर्ष में समायोजित करने की बात कहकर अधर में ही मेला उठा लिया गया था, ऐसी परिस्थिति इस बार निर्मित न हो। बीच मेला में कोई व्यवधान न हो और ऑटोमोबाइल सेक्टर में आरटीओ टैक्स में छूट २२ फरवरी तक जारी रहे।