अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। इस समय विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में, क्रिकेटर ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। पत्नी अनुष्का ने एक खास नोट लिखकर पति विराट को शुभकामनाएं भी दी थी। अब एक बार फिर विराट के अगले मैच में उन्हें सपोर्ट करने के लिए अनुष्का बेंगलुरु पहुंच गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

हाल ही में, अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री को बेंगलुरु पहुंचते देखा गया है। वीडियो में अनुष्का का कूल लुक भी काफी वायरल हो रहा है। इस लुक में अनुष्का ने शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ ओवर साइज शर्ट कैरी किया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का रविवार 12 नवंबर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में अपने पति विराट कोहली और टीम इंडिया का सपोर्ट करने के लिए शहर में हो सकती हैं। यह मैच दिवाली के उत्सव के साथ जोड़ा जा रहा है। टीम और विराट का हौंसला बढ़ाने के लिए अनुष्का स्टेडियम में मौजूद रहेंगी।

बता दें कि पिछले दिनों विराट के 35वें जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विराट गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। अनुष्का ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी डाला है। उन्होंने लिखा, ‘आप जिंदगी के हर पल में बेहतरीन हैं। मैं इस जन्म और इसके बाद भी जिन्दगी के हर पड़ाव में आपसे प्यार करूंगी।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खबर समाने नहीं आई है।