इंदौर। गुरुवार दोपहर को इंदौर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर स्थित एक ज्योतिष के घर मे दिनदहाड़े घुसे हथियारबंद बदमाशो ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख लूट कर ले गए। वारदात में शामिल बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ज्योतिष जयप्रकाश वैष्णव का गत दिसंबर में कोरोना से निधन हो गया है। वर्तमान में घर पर उनकी पत्नी और छोटी बेटी श्वेता रहती है जबकि बड़ी बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। अभी वह वह अपनी दो साल की बेटी के साथ मायके आई हुई हैं। आज दोपहर 5-6 हथियार बंद बदमाश घर में घुसे जिनके चेहरे ढंके थे। इन्होंने घर के सदस्यों को एक कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांधे और मुंह पर टेप चिपका दिए।
बातचीत में बदमाश घर मे 2 करोड़ रुपए रखे होने की बात कह रहे थे। बदमाश घर मे रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये ले गए। वारदात से जुड़े सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को मिले हैं। भंवरकुआं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
