छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ड्यूटी पर तैनात एएसआई सौरभ राजपूत की 14 सितंबर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार वे ड्यूटी के बाद दोस्तों के साथ बाहर खाने पर गए थे. खाना खाने के बाद अपने घर की ओर रवाना हो गए.

इस दौरान जब चंदनगांव इलाके में पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई और चालक मौके से फरार हो गया.हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया.घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सौरभ राजपूत की उम्र अभी कम थी और वे अपने परिवार के साथ छिंदवाड़ा में ही रह रहे थे. उनके पीछे पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी है. इस हादसे के बाद परिवार काफी गहरे सदमे में है और पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय लोग भी संवेदना जता रहे हैं. साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी भी उनकी ईमानदार और समर्पित सेवा को याद कर भावुक हो रहे हैं. साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि वे काम के प्रति काफी सच्चे और दृढ़ रहे थे.