भारत में शादी का सीजन फिर से शुरू हो गया है। पहले जहां शादियां परंपरा और रीति-रिवाजों की पहचान होती थीं। वहीं अब ये एक तरह का फैशन ट्रेंड बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ ग्रैंड फंक्शन, फोटोशूट और वायरल वेडिंग वीडियोज की भरमार है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बाकी सब से अलग और यादगार बने लेकिन इसी बीच एक दूल्हे की सोच ने सबका दिल जीत लिया। फेरों से ठीक पहले उसने अपने ससुर को एक कागज थमाया, जिसमें उसकी डिमांड्स लिखी थीं। पर ये दहेज या पैसे की नहीं, बल्कि संस्कार, सादगी और सम्मान से जुड़ी शर्तें थीं। लिस्ट पढ़कर ससुर की आंखें नम हो गईं और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गई।
क्या थीं दूल्हे की मांगे
लिस्ट में कुल 10 बातें लिखी थीं, जो आज की दिखावे वाली शादियों को आईना दिखाती हैं।
1. कोई प्री-वेडिंग शूट नहीं होगा
2. दुल्हन साड़ी पहनेगी, लहंगा नहीं
3. तेज या अश्लील गानों की जगह हल्का और सॉफ्ट म्यूजिक बजेगा।
4. वरमाला के वक्त स्टेज पर सिर्फ दूल्हा-दुल्हन रहेंगे।
5. जयमाला के दौरान किसी को भी दूल्हा-दुल्हन को गोद में उठाने की अनुमति नहीं होगी।
6. पंडित जी जब मंत्र पढ़ें, तो कोई उन्हें परेशान न करे।
7. फोटोग्राफर दूर से फोटो लें, रस्मों में दखल न दें।
8. दूल्हा-दुल्हन फोटो के लिए कोई पोज नहीं देंगे।
9. शादी दिन में होगी और विदाई शाम को, ताकि मेहमान रात तक लौट सकें।
10. किसी को भी नवविवाहित जोड़े से ‘किस’ करने को कहने की मनाही होगी।
लोगों के दिलों में छा गया दूल्हा
लोगों द्वारा दूल्हे की जमकर तारीफ की जा रही है। लोगों का कहना था कि आज के समय में जहां शादी को दिखावे का माध्यम बना दिया गया है। वहां इस दूल्हे ने रिश्तों की पवित्रता और सादगी की मिसाल पेश की है। दूल्हे ने खुद कहा कि ये सिर्फ मेरी शादी नहीं, हमारी नई जिंदगी की शुरुआत है, जो सम्मान और परंपरा पर टिकी होगी।
