वाराणसी । लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली । अभिनेत्री को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक होटल में मृत पाया गया। इनका परिवार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रहता हैं और यह भी अपने परिवार के साथ ही रहती थीं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 25 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे जाना-माना नाम है।फिल्मों में अभिनय और डांस के अलावा आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स की दुनिया में भी खूब अटेंशन पाती थीं। आकांक्षा दुबे जो आए दिन ही अपने म्यूजिक एल्बम्स को लेकर चर्चाओं में रहती थीं अब उनका अचानक यूं सुसाइड करना बेहद शॉकिंग है। हालांकि इसके पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
मालूम हो कि एक्ट्रेस कुछ वक्त पहले ही पवन सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। दोनों ने ‘करवटिया’, ‘सटा के पईसा’ में साथ काम किया था और इन गानों को खूब पसंद किया गया था। आकांक्षा ने बहुत ही कम उम्र में भोजपुरी सिनेमा में कामयाबी हासिल की थी। मेरी जंग मेरा फैसला नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत करने के बाद, वह मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने के 2 जैसी कई फिल्मों में देखी गईं।
आपको बता दें, आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। इसके बाद वो इंस्टाग्राम ओर यूट्यूब पर अपने टैलेंट के दम पर छा गईं। जब लाखों लोगों ने इन्हें पसंद करना शुरू किया तब आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ओर एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। देखते ही देखते आकांक्षा दुबे की फैन फॉलोइंग खूब बढ़ गई। आकांक्षा दुबे के परिवार में उनके माता पिता ओर भाई बहन रहते हैं। इनका परिवार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रहता हैं ओर यह भी अपने परिवार के साथ ही रहती थीं।
