बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड में से एक सुनील शेट्टी ( (Sunil Shetty)) की बेटी आथिया (Athiya Shetty) का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ। आथिया (Athiya Shetty)के पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के फेमस अभिनेता हैं ,तो वहीं आथिया की मां माना शेट्टी की गिनती भारत की सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन में होती है। अपने पिता को अभिनय करते देख आथिया (Athiya Shetty) के मन में छोटी उम्र से ही अभिनय करने का शौक पलने लगा। न्यूयॉर्क फिल्म एकेडेमी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आथिया ने 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में आथिया के अपोजिट सूरज पंचोली थे। यह फिल्म सफल तो रहीं ,लेकिन जितनी उम्मीद थी उतनी नहीं चल पाई। हालांकि इस फिल्म में आथिया के अभिनय को काफी सराहा गया।