ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उनकी भाजपा में क्या स्थिति है के बारे में पूछे एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा के महाराज या भाईसाहब। इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सिंधिया को लेकर पूछे प्रश्र के उत्तर में कहा कि उन्हीं से भाजपा में क्या स्थिति है के बारे में पूछे। बाद में पत्रकारों के कहने पर कमलनाथ ने माइक पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तरफ बढा दिया।