मुंबई । बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर-2’ में कियारा आडवाणी ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसके गाने और ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। सिर्फ कियारा आडवाणी की वजह से फिल्म देखने जा रहे फैंस के लिए बता दें कि फिल्म के एक गाने से सेंसर बोर्ड ने कियारा आडवाणी के कुछ सीन हटा दिए हैं। CBFC ने फिल्म में कियारा आडवाणी के कामुक दृश्यों को 50% तक कम करने को कहा है।

डिलीट किए जाएंगे इतने सेकेंड के बिकिनी सीन
कियारा आडवाणी के जिन सीन्स को सेंसर बोर्ड ने हटाने को कहा है उसके बाद फिल्म से तकरीबन 9 सेकेंड की क्लिप कम हो जाएगी। कियारा आडवाणी के ये सीन ‘आवन जावन’ सॉन्ग से हटाए जाएंगे। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद दर्शकों का रिएक्शन काफी दिलचस्प है। एक यूजर ने इंस्टा पोस्ट पर कमेंट किया- फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन तो नहीं हटाए गए थे। बता दें कि ‘पठान’ मूवी से दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन्स पर भी हंगामा हुआ था।

सीन हटाए जाने को लेकर निराश दिखी ऑडियंस
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सलमान, शाहरुख के स्पायवर्स का ही हिस्सा होगी। एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा- कियारा अपनी फिल्मों में काफी मेहनत करती है, लेकिन बाकी एक्ट्रेस की तुलना में हमेशा उनकी ही फिल्मों के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने फिल्म ‘वॉर-2’ से कियारा आडवाणी के सीन हटाए जाने को लेकर किए हैं। जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से लबरेज यह फिल्म सोशल मीडिया पर अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। देखना है कि ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई करती है।