जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- जबलपुर में 409 करोड़ रुपये की सौगात दी है। विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए बोले- विकास की बहुत संभावनाएं हैं। आज की बैठक में हमने रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं, इस पर चर्चा की। सभी अधिकारियों के साथ हमने विचार-विमर्श किया है। सीएम बोले- मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को दिवाली मनाई जाएगी। प्रदेश के पूरे मंदिरों को सरकार पुष्पों से और रोशनी से सजा आएगी, हर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
सीएम यादव बोले-हर जिले में उद्योग लगाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती की जीवनी पढ़ाई जाएगी। बरगी डेम में प्रभावित क्षेत्र के पीडि़त लोगों को भूमि मिलेगी। विकास कार्य को लगातार बढ़ाते जाएंगे। हम राज्य को रोजगार एवं विकास युक्त राज्य बनाना चाहते हैं। मंच से उठकर रेम्प् पर चले तो सभी की नजर उन पर टिक गईं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पूजन किया।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जन आभार यात्रा के रथ में सवार होकर मंच तक पहुंचे। कैबिनेट की मीटिंग के तुरंत बाद शक्तिभवन के ब्लॉक नम्बर 14 स्थित लायब्रेरी में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जबलपुर में भंवर लाल उद्यान में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान के लगाए नारे। मुख्यमंत्री कलचुरी होटल में संभागीय अधिकारियों की बैठक मंथन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा सहित मोहन यादव कैबिनेट के अनेक मंत्री उपस्थित थे।
जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भंवरताल पार्क में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचने वाले थे और पार्क के एक कोने की सड़क के गड्ढे भरे जा रहे थे। दूसरा फोटो भी उसी वक्त ब्लूम चौक के जाम का है. तीसरे और चौथे फोटो सुबह 10 बजे के हैं, जब पार्क बंद कर दिया गया था और चारों ओर की सड़क को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डा. यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ। उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की।
मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद डा. यादव जबलपुर आए है जिनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी आए। भंवरताल गार्डन से वे संभागीय बैठक और आमसभा को संबोधित करेंगे। बाद में कैबिनेट की बैठक शक्तिभवन में होगी।
जिला प्रशासन द्वारा कैबिनेट बैठक की तैयारी में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा चल रही है। शहर के सर्किट हाउस के अलावा होटल विजन महल, नर्मदा जेक्शन, होटल कलचुरी सहित एमपीईबी रेस्ट हाउस, बरगी रेस्ट हाउस में कमरे आरक्षित करा दिए गए हैं। इधर मंत्रियों के लिए वाहन और सुरक्षा की व्यवस्था रही।
जबलपुर आने वाले मंत्री और अधिकारियों को देखते हुए कार्यक्रम को देखते हुये जिला प्रशासन आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों मंत्री तथा विधायकों के प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके लिए व्यवस्थाएं करने में जुटे रहे। आज सीएम और मंत्री, विधायक के साथ जिले में दिनभर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कई इंतजाम किए।
नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने भंवरताल उद्यान का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने शक्तिभवन पहुंचकर यहां पर होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। गैरिसन ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट सौरभ सुमन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एएसपी प्रियंका शुक्ला सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नगर आगमन पर सदर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित होने वाली सभा के स्थल का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी निरीक्षण किया।
मप्र की नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक जबलपुर में आयोजित कर सरकार ने जबलपुर के समग्र विकास पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है जिससे जबलपुर व महाकौशल क्षेत्र की विकासोन्मुखी लंबित पड़ी योजनाओं को गति मिलेगी वहीँ नए प्रस्तावों पर भी विचार होगा। यह कथन है फेडरेशन ऑफ मप्र चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रादेशिक उपाध्यक्ष हिमांशु खरे का। एक जानकारी में उन्होंने कहा की प्रदश की नवनिर्वाचित सरकार द्वारा जबलपुर में कैबिनेट की प्रथम बैठक आयोजित करने पर माननीय मुख्यमंत्री को बधाई। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जब चैम्बर एवं अन्य संस्थाओं की मांग पर कमलनाथ सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक जबलपुर में आयोजित हुई थी तब जबलपुर के समग्र विकास से सम्बंधित लगभग तीन हज़ार करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस बार भी जबलपुर एवं महाकौशल की जनता कैबिनेट की प्रथम बैठक से आशान्वित है। हिमांशु खरे ने कैबिनेट बैठक के पूर्व निम्न सुझाव प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किये हैं।
कैबिनेट बैठक के पूर्व संभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव पुलिस और प्रशासन के साथ विकास और कानून के मुद्दें पर बात करेंगे। इसमें लाउड स्पीकर निर्धारित सीमा में लगाए गए कि नहीं, कितने सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर को अनुमति मिली है। ऐसी तमाम जानकारी मुख्यमंत्री अफसरों से लेंगे। वे खुले में मांस बिकने, जमानती अपराधियों द्वारा अपराध कारित करने संबंधी मामले आदि की जानकारी भी लेंगे। आइजी उमेश जोगा ने बताया कि संभाग में 154 अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें जमानत मिली और उनके द्वारा अपराध कारित किया गया है ऐसे जमानती अपराधियों की जमानत निरस्त कर कार्रवाई की जानी है।
फेडरेशन ऑफ मप्र चैम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य बलदीप मैनी, अशोक कपूर, अरुण पवार, राजीव अग्रवाल आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे जबलपुर के सर्वांगीण विकास के मद्देनज़र उपरोक्त सुझावों तथा योजनाओं को शीघ्र अमल में लाने समुचित प्रयास करें जिससे जबलपुर भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ सके।