ग्वालियर । मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. पूरा प्रदेश हाड़ कंपाने वाली ठंड में ठिठुर रहा है. प्रदेश में सबसे ठंडा दिन भिंड में रिकॉर्ड किया गया. वहां दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रहा. भिंड के बाद सबसे ठंडा दिन ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, सिवनी, विदिशा और उज्जैन में दर्ज किया गया.

हिमालय की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी में नजर आ रहा है। वहां से आ रही उत्तरी सर्द हवाओं का दौर जारी है। इससे लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है।  वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने के कारण बादल छंटने लगे हैं। हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है, लेकिन वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण रात के तापमान में अपेक्षित कमी नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 16 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने के कारण रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।

राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान  9  डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अगले  24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और हवा की गति पांच किलो मीटर प्रति घंटा होने के कारण ठंडक का अहसास होगा।  

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में भी असर दिखा रही हैं. पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कहीं – कहीं ओला – पाला गिरने से किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है.

यहां सबसे ठंडा दिन

  • भिंड (गोहद) – 18.5°C दर्ज हुआ जो समान्य से 3.4°C कम था.
  • ग्वालियर (सिटी) – 18.8°C, सामान्य से 3.0°C कम
  • शिवपुरी (पिपरसमा) – 19.0°C, सामान्य से 3.1°C कम
  • अशोकनगर (आंवरी) – 19.4°C, सामान्य से 3.9°C कम
  • सिवनी (सिटी) – 19.4°C, सामान्य से 6.6°C कम
  • विदिशा (सिटी) – 19.9°C, सामान्य से 4.6°C कम
  • उज्जैन (सिटी) – 20.0°C, सामान्य से 5.9°C कम
  • रतलाम (सिटी) – 20.2°C, सामान्य से 5.4°C कम
  • धार (सिटी) – 20.6°C, सामान्य से 5.2°C कम
  • भोपाल (बैरागढ़) – 20.8°C, सामान्य से 3.8°C कम
  • दमोह (सिटी) – 20.8°C, सामान्य से 3.8°C कम
  • शाजापुर (सिटी) – 21.0°C, सामान्य से 4.7°C कम
  • जबलपुर (सिटी) – 21.1°C, सामान्य से 3.1°C कम
  • इंदौर (सिटी) – 21.4°C, सामान्य से 5.0°C कम
  • नरसिंहपुर (सिटी) – 22.0°C, सामान्य से 4.6°C कम
  • पचमढ़ी – 23°C, सामान्य से 2.0°C अधिक
  • खण्डवा (सिटी) – 24.1°C, सामान्य से 4.4°C कम
  • बड़वानी (सिटी) – 24.1°C, सामान्य से 4.0°C कम
  • खरगोन (सिटी) – 25.0°C, सामान्य से 3.5°C कम

यहां सबसे ठंडी रात

  • शिवपुरी (पिपरसमा) – 4.1°C
  • नीमच (मरूखेड़ा) – 5.2°C
  • छतरपुर (नौगांव) – 5.4°C
  • धार (सिटी) – 5.5°C
  • पचमढ़ी – 6.0°C
  • ग्वालियर (सिटी) – 6.1°C
  • अशोकनगर (आंवरी) – 6.3°C
  • भिंड (सिटी) – 6.4°C
  • सागर (सिटी) – 6.4°C
  • रतलाम (सिटी) – 6.5°C
  • गुना (सिटी) – 6.8°C
  • टीकमगढ़ (सिटी) – 7.2°C
  • बड़वानी (तालुन) – 7.4°C
  • दतिया (सिटी) – 7.4°C
  • इंदौर (एयरपोर्ट) – 7.4°C
  • खजुराहो – 7.6°C
  • भोपाल (बैरागढ़) – 7.7°C
  • विदिशा (सिटी) – 7.7°C
  • शाजापुर (सिटी) – 7.7°C
  • उज्जैन (सिटी) – 8.0°C
  • राजगढ़ (सिटी) – 8.0°C
  • मंडला (सिटी) – 9.0°C
  • देवास (कन्नौद) – 9.9°C
  • जबलपुर (सिटी) – 10.5°C

4 महानगरों का हाल
अगर 4 महानगरों में ठंड की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 रहा. इंदौर में 21.4 डिग्री और 7.4 दर्ज हुआ. जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और 10.5 दर्ज किया गया. ग्वालियर में अधिकतम तापमान 18.8 जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 दर्ज हुआ.