खंडवा। मध्यप्रदेश के खण्डवा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चैहान को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉ डीएस चैहान आज दोपहर अपने बंगले पर छैगांव माखन विकासखण्ड की महिला नर्स से दस हजार रुपए ले रहे थे।

सीएमएचओ डॉ चैहान दो माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। लोकायुक्त इंदौर की टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ने के बाद उनके बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।