भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के वचन पत्र समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने की। बैठक में वचन पत्र को अंतिम स्वरूप दिए जाने की प्रक्रिया पर मंत्रणा हुई। कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होगा कांग्रेस का वचन पत्र। प्रदेश के साथ ही हर जिले के लिए अलग से वचन पत्र कांग्रेस काम कर रही है। बैठक में किसान कर्ज माफी, महिलाओं को 1500 रुपए महीने भत्ता, 500 में गैस सिलेंडर और सस्ती बिजली जैसे प्रस्ताव वचन पत्र में शामिल किये जाने पर चर्चा हुई। बैठक में वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेश पचैरी, डॉक्टर गोविंद सिंह, मुकेश नायक, बाला बच्चन, सज्जन वर्मा, तरुण भनोट, सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
