भोपाल।  देश-प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। संक्रमण की रफ्तार ने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते संकट को देखते हुए पीएम मोदी 27 अप्रैल को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। वहीं, इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो कोरोना के आंकड़े पेश किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2593 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 44 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1755 लोग डिस्चार्ज भी हुए। इधर मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कुल 21 नए मामले मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 5 और शिवपुरी में 4 मामले सामने आए हैं। राजधानी भोपाल में केवल एक मरीज मिला है। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रफ्तार को रोकने के प्रयास कर रहा है। साथ ही बच्चों और बड़ों को बूस्टर डोज लगाने की बात कह रहा है। सोमवार को इस संबंध में विभाग की एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें राजधानी सहित प्रदेश के आंकड़ों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

भारत ने रद्द किए चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीजा
भारत ने चीन के नागरिकों को जारी किया टूरिस्ट वीजा रद्द कर दिया है। हालांकि, चीन को लोगों बिजनेस, एम्लॉयमेंट, आॅफिशियल वीजा दिया जा रहा है। दरअसल, 20,000 से अधिक भारतीय छात्र कोरोना के चलते चीन से लौट आए थे, उन्हें अब तक वापस चीन लौटने की अनुमति नहीं दी गई है। इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।