नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को मैच खेला गया। इस मुकाबले के दौरान एक कपल को रोमांटिक अंदाज में देखा गया। दोनों खुले आम मैदान में बैठ कर KISS कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शनिवार रात को खेले गए दूसरे मैच की दूसरी पारी के दौरान यह सब देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। क्रीज पर पृथ्वी शॉ और मंदीप सिंह खेल रहे थे। इस दौरान दिल्ली का स्कोर चार ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन था। ओवर के बीच जब ब्रेक हुआ तभी यह कपल स्क्रीन पर किस करते नजर आने लगे।