ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डौतिया को मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से टेªस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देषित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध शियाज के.एम.के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 अमर सिंह सिकरवार एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा आवेदनों पर सतत कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के 111 मोबाइलों को टेªस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह जनवरी-फरवरी 2023 में लगभग 25 लाख 82हजार रूपये कीमत के 111 मोबाइल बरामद किये। जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, लाईफ आदि कंपनियों के हैं। मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा आज होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये मोबाइल डाॅक्टर, स्पोर्ट स्वीमिंग कोच, कबड्डी स्पोर्ट प्लेयर, हाईकोर्ट वकील,ए.जी. आॅफिस के सेवानिवृत्त अधिकारी, सेन्ट्ल जेल के लेब अधिकारी, रिटायर्ड फौजी, कम्प्यूटर आॅपरेटर, झाडू पोछा करने वाले सफाई कर्मचारियों, पुलिस जवान, पत्रकार, मजदूर, चैकीदार, गृहणी, प्राईवेट जाॅब, ड्रायवर, स्टूडेंट, सब्जी फल ठेला वाले, किसान, बुजुर्ग, किन्नर, छात्र आदि के थे। जिन्हे पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। सभी मोबाइलों ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, इटावा, झांसी, फरूखाबाद, दिल्ली, बिहार, राजस्थान आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। रंगों के पावन त्यौहार होली में मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क पर मिले मोबाइल को सायबर सेल में जमा कराने वाले सेवानिवृत कृषि विभाग के अधिकारी को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गुम मोबाइलों को खोजने में उपनिरीक्षक श्रीमत ीरजनी सिंह रघुवंशी, प्र0आर0 के0पी0 सिंह यादव, प्र0आर0 संजय सिंह जादौन, आरक्षक जैनेन्द्र गुर्जर, आरक्षक कपिल पाठक, आरक्षक सोनू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।
