ग्वालियर पुलिस ने 60 हजार रुपये के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।

ग्वालियर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर पुलिस उसे जिले के घाटीगांव इलाके से लेकर आ रही है। बुधवार को ग्वालियर पुलिस और डकैत गुड्डा गुर्जर के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आ रही है।