भोपाल।  खजूरी सड़क के भौंरी में शनिवार सुबह सड़क से दो किमी अंदर नाले में एक बोरी में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक जिंस और टीर्शट पहने हुए हैं। उसके पेट में चाकू मारा गया है। उसके शरीर पर कई स्थानों पर चाकू के निशान है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाके को खंगाला जा रहा है। खजूरी पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह जब लोग सुबह की सैर पर निकले तो उन्होंने देखा कि भौंरी के बस्ती में नाले में बोरी में कुत्ते झूम रहे हैं। पास जाकर देखा तो उसमें एक युवती की लाश थी। वह 22 से 25 साल की युवती लग रही है। वह अच्छे घर की लग रही थी। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खजूरी थानाप्रभारी संध्या मिश्रा, परवालिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के अलावा एसडीओपी बैरागढ़ और एसपी विजय खत्री भी मौके पर पहुंच गए। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।

युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है

पुलिस अधीक्षक विजय खत्री का कहना है कि युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पेट में चाकू मारा गया है। पुलिस ने आसपास मृतका के फोटो भेजे हैं। शंका है कि निशातपुरा इलाके से एक युवती की लापता है। उसका शव हो सकता है।

खजूरी सड़क, परवालिया और गांधीनगर इलाका हत्या कर लाशों को ठिकाने लगाने का एरिया है। इन थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन हत्या के ऐसे मामले हैं, जहां हत्या कर शव को ठिकानें लगा दिया जाता है। उसके बाद सालों बाद भी उनका सुराग नहीं लग पाता है। अभी दो साल पहले ही प्रेमीयुगल को जलाकर मारडाला था। उसका भी पुलिस सुराग नहीं ि मला है। एक महिला का धड़ बोरी में दो साल पहले मिला था। पुलिस उसका भी सुराग नहीं लगा सकी है, अभी छह माह पहले भी परवालिया में एक गर्भवती की हत्या कर फेंका गया था। उसकी पहचान तक नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *