फिल्म जगत में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ‘ऑस्कर’ है. दुनिया भर के कलाकार इस अवॉर्ड समारोह का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऑस्कर 2023 पुरस्कार समारोह शुरू हो गया है. लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में कई कलाकारों ने शिरकत की. बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड में खास जगह हासिल की है. अब उनका रेड कार्पेट लुक सामने आया है.
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट से तस्वीरें शेयर की हैं. इस मौके पर उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर लॉन्ग गाउन पहना था. और साथ ही गले में हीरों का हार और पर्ल ब्रेसलेट-रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है. दीपिका इस लुक में बेहद खूबसूरत (Surat) लग रही हैं. उनके लुक ने सभी का दिल जीत लिया है.
ऑस्कर प्रेजेंटर्स दीपिका पादुकोण को चुना गया. दीपिका के साथ ऑस्कर 2023 में प्रजेंटर्स में रीज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोने, क्वेस्टलोव, जो सलदाना शामिल हैं. कुछ दिनों पहले दीपिका ने सोशल मीडिया (Media) के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वह ऑस्कर में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी.
