नई दिल्ली। देश में कोरोना के कम होते मामलों से थोडी राहत मिलने लगी हैं इस बीच  देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से सभी बाजारों की सभी दुकानें खोल दी जाएंगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट भी 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मार्केट-माल दुकानें खोलने का Odd-Even System खत्म कर दिया गया है। अब सोमवार से सारी दुकानें खोली जा सकेंगी। टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक की होगी। रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत होगी, लेकिन सीटिंग कैपेसिटी के 50 फीसद ग्राहकों के साथ। एक जोन में एक दिन में एक ही Weekly Market खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि सामान्य समय में जितने लोग होते हैं उसके 50% वेंडर्स के साथ ही वीकली मार्केट खोली जा सकेंगी।

  CM केजरीवाल ने कहा कि Public Place पर शादियों की अनुमति नहीं दी गई है। घर पर या कोर्ट में 20 लोगों की उपस्थिति में ही शादी की जा सकेगी। अंतिम संस्कार में भी 20 से ज्यादा लोग नहीं शामिल हो सकेंगे। धार्मिक स्थल खुल सकते हैं लेकिन किसी भी श्रद्धालु को वहां आने की इजाजत नहीं होगी। मेट्रो और और बसें 50 प्रतिशत सीटिंग कैपेसिटी के साथ चलती रहेंगी। डीडीएमए इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही जारी करेगा।   CM केजरीवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अभी स्कूल और शिक्षण संस्थाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। पिछले कई महीने से दिल्ली में शिक्षण संस्थाएं कोरोना की वजह से बंद हैं। छात्रों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली में सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों पर रोक जारी रहेगी। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है, संभावित तीसरी लहर की तैयारी जारी है। लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरुर लगाएं और कोरोना नियमों का पालन करें। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

  सोमवार से दिल्ली में क्या क्या खुलेगा

साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जा रही है, लेकिन एक दिन में एक ज़ोन में एक ही साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जाएगी।   धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।   निजी दफ़्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।   मार्केट, मॉल्स पिछले हफ्ते ओढ़ इवन था। इस हफ्ते बाज़ार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं।   रेस्टोरेंट 50 सिटिंग कैपेसिटी के साथ खुलेंगे।   दिल्ली मेट्रो और बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी।   ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सियों में 2 से अधिक यात्रियों को अनुमति नहीं होगी। 

  अभी कौन सी गतिविधियां बंद रहेंगी

  शादियों को सार्वजनिक जगहों पर अनुमति नही होगी। शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं।    स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान अभी बंद रहेंगे।   सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाएं नहीं होंगी।   खेल, मनोरंजन, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स अभी नहीं खुलेंगे।   सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम भी बंद रहेंगे।   स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन भी अभी पूरी तरह बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *