मुंबई। दिशा पाटनी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992  को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ।दिशा पाटनी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं।  दिशा की मासूमियत और बिंदास स्टाइल देखकर ही उन्हें नेशनल क्रश की उपाधि दी गई थी। दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी, एक पुलिस अधिकारी हैं जबकि उनकी मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। अपने माता-पिता से अलग दिशा की रुचि ग्लैमर जगत में रही और आज की तारीख में वो अपना मुकाम बनाने में सफल रही हैं। दिशा फिल्में तो करती हीं है साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने बोल्ड आउटफिट और तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियां बटोरतीं हैं। आज इस खास मौके पर नजर डालते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों पर

बीच में छोड़ दी पढ़ाई

दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी बड़ी बहन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। दिशा ने अपनी पढ़ाई इंजीनियरिंग से की है। उनकी शुरुआती पढ़ाई बरेली से हुई। आगे उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और बीटेक करने लगीं। हालांकि ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। दिशा ने बताया था- मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।’ 

तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत

17 साल की उम्र में उन्होंने पहला फोटोशूट कराया था, जिसमें वह काफी अलग नजर आईं थीं। 2015 में दिशा कैडबरी डेयरी मिल्क के एक ऐड में नजर आईं। इसी साल उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया। दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से की। इसी साल उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक नीरज पांडे की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिला। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी, इसमें वो उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में थीं। फिल्म में उनके अभिनय को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से ही उन्हें नेशनल क्रश का टैग मिला था। इतना ही नहीं दिशा पाटनी ने चाइनीज कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में जैकी चैन संग काम किया था।

टाइगर के साथ जुड़ा नाम

दिशा ने अपने अब तक के करियर में ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘बागी 3’ और ‘राधे’ जैसी फिल्में की हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ता रहा है। दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट से लेकर शॉपिंग करते हुए दिखते हैं। हालांकि दिशा और टाइगर में से किसी ने भी अपने रिश्ते को खुलेआम कबूल नहीं किया है। लेकिन दोनों को अक्सर साथ समय बिताते देखा गया है।

यूथ की पसंदीदा हैं दिशा पाटनी

दिशा फिटनेस फ्रीक भी मानी जाती हैं और आए दिन उनके वीडियो सामने आते हैं जिसमें वो धमाकेदार स्टंट करतीं नजर आ जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

एप डेवलेपर भी हैं दिशा

दिशा एक अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही वो एप डेवलेपर भी हैं। उन्होंने एक एप डेवलेप किया है जिससे वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। ये एप प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।

बांद्रा में है अपना घर

दिशा (Disha Patani) का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा (Disha Patani) के इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *