आपको उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी याद होगी। एक शख्स की जिस लड़की से शादी होनी थी, वह विवाह से 10 दिन पहले सास के साथ फरार हो गया था। मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था। अब बिहार के जमुई की एक चाची-भतीजे की लव स्टोरी सुर्खियां बटोर रही हैं। चाची और भतीजे ने मंदिर में विवाह रचाया है।

चाची भतीजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। 5 दिन बाद गांव लौटी और मंदिर में शादी रचा ली। शादीशुदा महिला 3 साल की बच्ची की मां भी है। महिला की पहचान 24 साल की आयुषी कुमारी के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से पटना की रहने वाली है। वह फिलहाल जमुई सदर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में रहती है। उसने कुछ साल पहले विशाल दुबे से विवाह किया था।

कोर्ट में दायर हो चुका केस

बाद में अपने चाचा के घर आने वाले सचिन से अफेयर शुरू हो गया। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे, धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। सचिन विशाल के पड़ोस में ही रहता है। हालांकि विशाल को जब दोनों के बारे में पता लगा तो उसने विरोध जताया। कई बार विशाल का पत्नी से झगड़ा भी हुआ। बाद में मामला थाने से लेकर कोर्ट में पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विशाल ने पत्नी से तलाक मांगा और कोर्ट में अर्जी दायर की। अब कहानी में नया मोड़ आया और आयुषी अपने भतीजे सचिन के साथ घर से भाग गई। 5 दिन तक दोनों गायब रहे, बाद में गांव लौटे और मंदिर में विधिवत रूप से शादी रचा ली। सचिन के आयुषी को मांग भरते कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आयुषी के पति विशाल की प्रतिक्रिया भी शादी के बाद सामने आई है। विशाल ने कहा कि पत्नी अब कहीं भी रहे, वह उसे कभी नहीं अपनाएगा। वहीं, आयुषी का कहना है कि वह शादी के बाद खुश है। सचिन के साथ ही अपनी जिंदगी बिताएगी। उन दोनों के बीच सच्चा प्रेम है।