भोपाल। प्रदेश में अब एटीएम के माध्यम से खाद वितरण करने का निर्णय लिया गया है। किसान कार्ड से तय कोटे के अनुसार खाद ले सकेंगे। कार्ड में जमीन के रकबे के आधार पर खाद की मात्रा पहले से तय होगी। कालाबाजारी भी रुकेगी। साथ ही सहकारिता विभाग और को-ऑपरेटिव बैंकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।