जबलपुर। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंट होने पर एक किताब लिखी है। जिसका शीर्षक दिया है ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ उनकी इस किताब के शीर्षक का सर्व ईसाई महासभा ने विरोध किया है। जबलपुर में ईसाई महासभा ने करीना कपूर के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने द्वारा लिखी गई किताब में बाइबिल शब्द का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिससे कि पूरे देश का ईसाई समुदाय आहत हुआ है। ईसाई महासभा ने मांग की है कि करीना कपूर की किताब से ‘बाइबिल’ शब्द हटाया जाए। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने पर किताब लिखी। उन्होंने किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल दिया है। जिसको लेकर विवाद मचा हुआ है। वहीं जबलपुर के अलावा भी दूसरे राज्यों में करीना कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *