दुनिया में लोग पैसे कमाने के कई तरीके अपनाते हैं—कोई बिजनेस करता है, कोई वीडियो बनाता है, तो कई लोग अपनी निजी तस्वीरें बेचकर भी कमाई करते हैं। लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में बता रहे हैं, वह एक बिल्कुल अलग तरीके से लग्जरी जीवन जीती है। यह महिला नए पुरुषों से दोस्ती करके उनसे पैसा लेती है और इसी से अपनी पूरी लग्जरी लाइफ चलाती है।
कौन है यह महिला?
इस महिला का नाम क्वीन एलेक्सिस (Queen Alexis) है। वह जर्मनी की रहने वाली है।
एलेक्सिस की लाइफ बेहद शाही है—
- महंगी मर्सिडीज कार
- डिजाइनर बैग
- लग्जरी विदेश यात्राएं
- नाखून और हेयर अपॉइंटमेंट के खर्च
इन सबका बिल वह खुद नहीं भरती। उसके लिए भुगतान करते हैं वो पुरुष जिनसे वह दोस्ती करती है।
एलेक्सिस का काम क्या है? (FinDom क्या होता है?)
एलेक्सिस खुद को फाइनेंशियल डोमिनेट्रिक्स (Financial Dominatrix) या फिनडोम (Findom) कहती है।
इस काम में क्या होता है?
महिला पुरुष पर कंट्रोल करती है
-पुरुष खुद को उसका “पे पिग” या “स्लेव” मानता है
-वह पुरुष खुशी-खुशी महिला को पैसे देता है
-महिला की हर जरूरत वह पूरी करता है
-यानी, एलेक्सिस बस उनके ऊपर हुकूमत करती है, और मर्द उसके लिए पैसे खर्च करते रहते हैं।
4 साल में करोड़ों की कमाई
एलेक्सिस का दावा है कि पिछले 4 साल में पुरुषों ने उसे एक नई मर्सिडीज कार, महंगे डिजाइनर बैग, कीमती जूते, विदेशों में लग्जरी छुट्टियाँ ये सब खरीदकर दिए हैं। इसके अलावा नाखून और बालों की अपॉइंटमेंट का खर्च भी वे ही उठाते हैं।
मां ने दिया था ऐसा सीख
डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में एलेक्सिस ने बताया कि इस रास्ते पर चलने के पीछे उसकी मां की सीख है। उसकी मां हमेशा कहती थीं “बाइक पर रोने से अच्छा है मर्सिडीज में रोना।” मां ने उसे सिखाया था कि पैसों की जिम्मेदारी पुरुष की होती है। औरत को सिर्फ उन पैसों का मज़ा लेना चाहिए। एलेक्सिस ने इस सलाह को दिल से मान लिया।
शुरुआत कैसे हुई?
पहले उसने अमीर पुरुषों को डेट करके पैसा कमाना चाहा। लेकिन जल्द ही उसे महसूस हुआ कि उसे किसी की बात सुनना पसंद नहीं उसे तो बस हुकूमत करना पसंद है इसी दौरान उसे YouTube पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक लड़की पैरों की तस्वीरें बेचकर पैसा कमाने के बारे में बता रही थी। यही उसके लिए टर्निंग पॉइंट बना। उसी दिन एलेक्सिस ने अपने पैरों की तस्वीरें बेचीं और पैसे कमा लिए।
पहला बड़ा पैसा कैसे मिला?
एलेक्सिस की तस्वीरें देखने के बाद कई पुरुष खुद उससे संपर्क करने लगे और उसके “गुलाम” बनने को तैयार हो गए। जैसे ही उसने उन्हें अकाउंट डिटेल्स दी, उसके खाते में पैसे आने शुरू हो गए। उसके एक आदमी ने तो सिर्फ सात हफ्तों में उसे £15,000 (लगभग ₹15 लाख) दे दिए।
