लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई।

राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ।

कहां कितनी वोटिंग

तमिलनाडु: 62.02%

त्रिपुरा: 76.10%

यूपी: 57.54%

उत्तराखंड: 53.56%

पश्चिम बंगाल: 77.57%

नागालैंड: 55.79%

पुडुचेरी: 72.84%

राजस्थान: 50.27%

सिक्किम: 68.06%

एमपी: 63.27%

लक्षद्वीप: 59.02%

महाराष्ट्र: 54.85%

मणिपुर: 67.66%

मेघालय: 69.91%

अंडमान निकोबार: 56.87%

अरुणाचल प्रदेश: 63.44%

असम: 70.77%

बिहार: 46.32%

छग: 63.41%

जम्मू-कश्मीर: 65.08%

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 77.57% मतदान हुआ, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।