भोपाल। विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने गुरुवार को पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हालांकि, आर्य पहले भाजपा में ही थे और वे कांग्रेस में चले गए थे। ये उनकी घर वापसी है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद से ही चुनाव के पहले पार्टी छोड़कर गए नेता अब अपनी वापसी का रास्ता तलाशने में लगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अगव्राल उपस्थित थे। बता दें, आर्य से पहले भी कई बड़े और छोटे नेता कांग्रेस पार्टी को टाटा बाय बाय कर चुके हैं। उन्होंने पीएम की कार्यशैली से प्रभावित होकर घर वापसी की है। मिशन 2024 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। आज मैं कांग्रेस के महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 25 साल से बीजेपी में था। कांग्रेस की तानाशाही देखकर मन भर गया है। मैं भांडेर की जनता की सेवा करता रहूंगा।