रायगढ़। मध्यप्रदेश पुलिस ने नकली नोट बनाने और उन्हें बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो हजार और पांच सौ के नोट के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह देश के दक्षिणी राज्यों में भी नकली नोटों की आपूर्ति में शामिल था।पुलिस ने बताया कि 26 जून को राजगढ़ जिले के जीरापुर से दो लोगों को एक लाख रुपये मूल्य के दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इन दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले और दूसरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है। उन्होंनेे बताया कि दुर्ग से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने नकली नोट बनाने के लिए अपने घर पर ही प्रिंटर सहित तमाम उपकरण जुटाए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास के कुल 54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इन नकली नोटों के आपूर्ति दक्षिण के राज्यों में की जानी थी।
