प्योंगयांग उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन को लेकर आए दिनों कई खुलासे होते रहे हैं। अब एक बार फिर किम जोंग के बारे में पश्चिमी मीडिया ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। ब्रिटिश आउटलेट डेली स्टार ने दावा किया है किम जोंग हर साल उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता 25 वर्जिन लड़कियों को अपनी अय्याशी के लिए चुनता है। कथित तौर पर इन लड़कियों के किम जोंग के ‘प्लेजर स्क्वाड’ में शामिल किया जाता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन लड़कियों का चुनाव उनकी खूबसूरती और आकर्षण के आधार पर किया जाता है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि चुनी हुई लड़कियों के साथ उत्तर कोरिया का तानाशाह अपने महल में शारीरिक संबंध बनाता है। द डेली स्टार की रिपोर्ट में 30 वर्षीय कोरियन यूट्यूबर और लेखिका ओनमी पार्क ने यह दावा किया है। ओनमी के मुताबिक, लड़कियों को चुनने में खूबसूरती के साथ राजनीतिक समझ को भी देखा जाता है। यूट्यूबर का दावा है कि प्लेजर स्क्वाड में शामिल करने के लिए उनका भी 2 बार चुनाव हुआ, लेकिन पारिवारिक स्थिति के कारण उनको नहीं चुना गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ओनमी 2007 में 13 साल की उम्र में ही उत्तर कोरिया से भाग गई थीं। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया और फिर अमेरिका चली आईं।

ऐसे सेलेक्ट की जाती हैं वर्जिन लड़कियां?
यूट्यूबर का दावा है कि एक बार लड़कियों का चयन हो जाने के बाद उनकी वर्जिनिटी चेक करने के लिए मेडिकल जांच कराई जाती है। परीक्षण के दौरान, मामूली निशान जैसी- छोटी से छोटी गड़बड़ी भी नजर आने पर उनका चुनाव नहीं किया जाता है। कठोर परीक्षण के बाद पूरे उत्तर कोरिया से केवल कुछ लड़कियों को प्योंगयांग भेजा जाता है। जहां उनका एकमात्र उद्देश्य तानाशाह की इच्छाओं को पूरा करना होता है।

तीन ग्रुप में बांटी जाती हैं वर्जिन लड़कियां
चुनी हुई वर्जिन लड़कियों को प्लेजर स्क्वायड में शामिल किया जाता है और उन्हें तीन अलग-अलग समूहों में बांट दिया जाता है। जिनमें से एक को मालिश के लिए ट्रेन किया गया है, और दूसरे को गाने और डांस करने में ट्रेनिंग दी जाती है। तीसरे समूह को तानाशाह और अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाना होता है।