चैन्नई । तमिलनाडु में दिल दहना देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 39 वर्षीय महिला को कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर मार्च में लापता हो गया था।
महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर, उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और उन्हें चेन्नई के बाहरी इलाके कोवलम में रेत में दफन कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला सेक्स वर्कर के रूप में काम करती है। वहीं, पीड़ित की पहचान चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक निजी एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ एम जयंथन के रूप में हुई है वह चेन्नई में नंगनल्लूर के पास अपनी बहन के परिवार के साथ रहता था।
पझावनथंगल पुलिस को जयंतन की बहन से शिकायत मिली थी कि उसका भाई 18 मार्च से लापता है और उसका मोबाइल बंद है. पुलिस ने 20 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. पुलिस ने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों के आधार पर, उन्होंने पाया कि जयंतन जी भाग्यलक्ष्मी से मिलने के लिए पुदुक्कोट्टई गए थे और वे एक रिश्ते में थे। पुलिस के कड़ी पूछताछ में लड़की ने हत्या की बात कुबूल की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पेशे से सेक्स वर्कर महिला ने कुछ समय पूर्व अपने ग्राहक जयंत से मंदिर में शादी की थी, लेकिन बाद में अलग भी हो गए थे।
18 मार्च को, जयंतन भाग्यलक्ष्मी मिलने पुदुक्कोट्टई गया थ, वहां, महिला ने किसी अन्य व्यक्ति की मदद से उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने शवों के टुकड़े-टुकड़े कर के एक प्लास्टिक की थैली में पैक कर दिया, और कटे हुए टुकड़ों को कोवलम ले आई और वहां उसने शवों से भरे पॉलीथिन को रेत में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि हमें अभी पूरी जानकारी मिलनी बाकी है. पुदुक्कोट्टई पुलिस भी इस पर आगे की जांच कर रही है।
