इंदौर। सोशल मीडिया पर रील डालकर फैमस होने के लिए पहले युवक हथियारों के साथ रील बनाकर पोस्ट करते थे। कोई पिस्टल के साथ तो कोई चाकू-तलवार के साथ। कोई जन्मदिन पर तलवार और चाकू से केक काटते।
पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी नजर रखती है। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस उनको दबोच लेती है और उनसे हथियार जब्त कर केस दर्ज करती है। अब युवतियां भी फैमस होने के लिए हथियारों के साथ पोस्ट कर रही हैं। कल लसूडिय़ा पुलिस ने ऐसी ही चाकू के साथ रील बनाकर खुद को चाकू गर्ल बताने वाली युवती को पकड़ा। फिर पुलिस ने उससे कान पकडक़र माफी मांगते रील बनवाई। उसने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाली थी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस तलवार और चाकू से केक काटते पांच से अधिक युवतियों को पकड़ चुकी है। इनमें एक लेडी डॉन भी थी, जो तलवार से जन्मदिन का केक काट रही थी।
दुर्लभ के फालोअर डालते थे पोस्ट
कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप के फालोअर पहले सोशल मीडिया पर कभी चाकू के साथ तो कभी पिस्टल के साथ ऐसी पोस्ट डालते थे। अब कई बदमाश भी ऐसी पोस्ट डाल रहे हैं। कल ही हीरानगर पुलिस ने एक बदमाश मोहित रघुवंशी को पकड़ा। उसने तड़तड़ी चाकू के साथ पोस्ट डाली थी। पुलिस ने उसकी अच्छी खातिरदारी भी की, जिस हाथ में उसने चाकू के साथ पोस्ट डाला था।
