जब रेड कार्पेट पर चाहिए हो ड्रामा और रॉयलटी, तब एक रंग हमेशा छा जाता है गोल्ड। ये रंग है शाही, बोल्ड और पूरी तरह से अटेंशन-ग्रैबर। शाइनी सीक्विन्स से लेकर लिक्विड मेटैलिक तक, इन पाँच दीवाज़ ने गोल्डन अंदाज़ में स्टाइल का नया स्टैंडर्ड सेट किया। आइए देखते हैं इस ग्लैमरस गैलरी में वो लम्हे, जहाँ इन हसीनाओं ने अपने तरीके से रच दी स्टाइल की नई परिभाषा
1. जान्हवी कपूर: गोल्डन स्कल्प्टेड गॉडेस
जान्हवी का गोल्डन लुक था रॉयल एलिगेंस की मिसाल। फिगर-हगिंग, स्कल्प्टेड गोल्डन गाउन में वो किसी क्लासिक हॉलीवुड दिवा से कम नहीं लगीं। सॉफ्ट ड्रेप्स, शाइनी फिनिश और मिनिमल ज्वेलरी ने उनके लुक को बना दिया टाइमलेस, ग्रेसफुल और पावरफुल।
2. नुसरत भरुचा: ड्रामा और डैज़ल का परफेक्ट मेल
नुसरत हमेशा की तरह इस बार भी ड्रामेटिक और ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आईं। शिमरी गोल्डन गाउन के साथ उनका फेदर केप उन्हें एक आसमानी परी जैसा लुक दे रहा था। स्लीक बन और कॉन्फिडेंट पोश्चर के साथ उन्होंने पूरी शाम को अपने नाम कर लिया।
3. निकिता दत्ता: द गोल्डन सायरन
निकिता दत्ता इस एसिमेट्रिकल गोल्डन गाउन में किसी ड्रीम सीक्वेंस से उतरी लग रही थीं। वन-शोल्डर कट और गोल्ड सीक्विन्स की चमक ने उन्हें रेड कार्पेट की रॉयल्टी बना दिया। सॉफ्ट वेव्स और मेटैलिक हील्स ने उनके ग्लैम को और निखार दिया।
4. करीना कपूर खान: लक्ज़री का न्यू एज ट्विस्ट
करीना ने चुना एक स्ट्रैपलेस मोल्टन गोल्ड गाउन जो चुपचाप चमक बिखेर रहा था। क्रश्ड टेक्सचर ने इसे मॉडर्न फील दिया, और क्लासिक कट ने उनके नैचुरल ग्लो को उभार दिया। एक बार फिर उन्होंने साबित किया — बेबो ट्रेंड फॉलो नहीं करतीं, ट्रेंड बनाती हैं।
5. प्रियंका चोपड़ा: फियरलेस, फियरस और फैब्युलस
प्रियंका ने रेड कार्पेट पर फुल ऑन फायर लुक दिया अपने हाई-स्लिट, शीयर गोल्डन गाउन में। इंट्रिकेट एम्ब्रॉयडरी और बोल्ड मेटैलिक बेल्ट ने इस लुक को डिफाइन किया। डीप नेकलाइन और स्लीक स्टाइलिंग के साथ उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वो ग्लोबल स्टाइल क्वीन क्यों हैं।
