इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में दुल्हे ने शादी से 8 दिन पहले समारोह में शामिल होने आई रिश्तेदार से दुष्कर्म किया। इसके लिए दुल्हे की बहन ने उसकी मदद की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा दिया गया है।

सांवेर पुलिस ने बताया कि अनिल पुत्र जुगल (28) की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को आई थी। शादी की तैयारियों में हाथ बंटवाने के लिए महिला पहले से घर आ गई थी। वह दूर के रिश्ते में अनिल की भाभी लगती है। शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ 3 बार दुष्कर्म किया। दूल्हे अनिल ने 16 जुलाई को शादी कर ली।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है। एक दिन शराब के नशे में धुत अनिल कमरे में बैठा था, यहां पर आरोपी की बहन नीरू मुझे लेकर आई। उसकी मदद से अनिल ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शादी के बाद महिला अपने घर चली गई। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला और उसके पति ने सांवेर थाने पहुंचकर अनिल और उसकी बहन पर केस दर्ज कराया।

शादी होते ही गिरफ्तार हुआ दूल्हा

युवती द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। जब तक आरोपी अनिल की शादी हो चुकी थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *