ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड की एक युवती की ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के युवक से हुई। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर किए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। युवती भिण्ड से गुजरात जाकर रहने लगी। शादी के बाद युवक ने युवती के पोर्न वीडियो बनाए। जब युवती को जानकारी लगी तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने धमकाना और वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता ने भिण्ड के महिला थाना पुलिस में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

भिण्ड महिला थाना पुलिस के मुताबिक ये मामला करीब एक साल पुराना है। भिण्ड की रहने वाली 30 वर्षीय युवती की ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के बड़ोदरा में रहने वाले मितुल डोसी निवासी हसनपारा सेरी जिला सुरेंद्र नगर से हुई। दोनों में ऑनलाइन ही प्यार का इजहार किया। दोनों ने ऑनलाइन बातचीत शुरू हो गई। युवक, युवती से मिलने के लिए गुजरात से भिण्ड आया। नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद जून 2021 में दोनों के बीच शादी हो गई। शादी के बाद युवती को हनीमून पर ले गया। इसके बाद वो युवक अपनी पत्नी से संबंध बनाता और वीडियो में रिकॉर्ड कर पोर्न फिल्म बनाता।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले युवक किसी अपराधिक मामले में गुजरात में जेल चला गया। युवक का मोबाइल नंबर मैंने यूज करना शुरू कर दिया। इस मोबाइल पर आधा दर्जन लड़कियों के फोन आने लगे। ये लड़कियां, मितुल को अपना पति बताने लगी। इसके बाद जब मितुल का कंप्यूटर चैक किया तो होश दंग रह गए। कंप्यूटर में कई लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए पोर्न वीडियो मिले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मितुल ने मेरा भी पोर्न वीडियो बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।