ग्वालियर, अखिल जैन समाज वृहत्तर ग्वालियर, भगवान महावीर जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 16 मार्च गुरुवार को सुबह 8 बजे सगींतमयी विधान का आयोजन किया जाएगा.
समिति के प्रवक्ता सजींव पारख ने बताया कि समिति द्वारा मामा का बाजार बड़ा मन्दिर में विधानाचार्य पं.अनुभव जैन के निर्देशन में संगीतमय अभिषेक, पूजन, विधान और 17 मार्च को प्रात: 8 बजे से श्वेताम्बर जैन उपाश्रय बैरागपुरा सराफा में अनुपम जैन द्वारा संगीतमय सामूहिक भक्तामर पाठ कराया जाएगा. तीर्थंकर महावीर जन्मोत्सव के अन्तर्गत 30 मार्च को महावीर भवन कम्पू में विभिन्न आयु वर्ग हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से श्वेताम्बर जैन उपाश्रय सराफा में महिला सम्मेलन एवं 4 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर स्वर्ण रथ यात्रा प्रात: 7 बजे मामा का बाजार से प्रारंभ होकर माधौगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, पारख जी का बाड़ा, दौलतगंज, तेरापंथ भवन, हुजरात, नया बाजार होते हुए महावीर भवन पहुंचेगी जहां ध्वजारोहण, अभिषेक, पूजन, विधान होगा. समिति के निर्मल कोठारी, कुशल कोठारी, बसंत जैन, डीके जैन, विवेक जैन, अजीत जैन, जवाहर जैन आदि ने सभी धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है.
